राहुल गांधी से मिला मृतक NEET स्टूडेंट प्रदीप का परिवार:बोले- पेपर लीक से परेशान था, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए; दिल्ली आवास पर की मुलाकात
“प्रदीप की मौत नहीं, टूटी हुई व्यवस्था की त्रासदी” - राहुल गांधी
गुढ़ागौड़जी : राहुल गांधी ने आज NEET पेपर लीक मामले से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि एक माँ-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि एक छात्र का सपना और पूरा परिवार टूट जाता है।
उन्होंने प्रदीप मेघवाल की मौत को “आत्महत्या नहीं, बल्कि भ्रष्ट और टूटी हुई व्यवस्था की देन” बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर दिया गया है और इसके लिए सत्ता में बैठे लोग जवाबदेह हैं।
इस मुलाकात के बाद मामले को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, वहीं छात्रों और अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
मंगलवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने गुढ़ागौड़जी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
छात्र संगठनों का कहना है कि पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या जैसे गंभीर मामलों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी छात्र को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। परिजनों ने बताया कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें आश्वासन मिला है कि प्रदीप की आत्महत्या के मामले में न्याय मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169534


