रींगस थाने में ईद को लेकर सीएलजी की बैठक:शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश, अफवाहों से बचने की सख्त हिदायत
रींगस थाने में ईद को लेकर सीएलजी की बैठक:शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश, अफवाहों से बचने की सख्त हिदायत
रींगस : रींगस पुलिस थाने में बुधवार शाम को ईद उल अजहा त्योहार से पहले सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना था।
इस बैठक में सभी नागरिकों से त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले संदेश, फोटो या वीडियो को साझा करने से बचने की सख्त हिदायत दी गई।
कुर्बानी को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। लोगों से खुले या सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने से बचने, कुर्बानी को ढककर करने और साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
यह बैठक हेडकांस्टेबल अमर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान मोहम्मद शकील, अकबर पंवार, महमुद, शकील खान, एडवोकेट अनिल बधाला सहित सीएलजी के कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169534


