[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी निकासी को लेकर आक्रोश:अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, घरों में गंदा पानी भरने की समस्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी निकासी को लेकर आक्रोश:अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, घरों में गंदा पानी भरने की समस्या

पानी निकासी को लेकर आक्रोश:अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, घरों में गंदा पानी भरने की समस्या

छापर : कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास पुलिया से पानी निकासी की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

ताल छापर जन सेवा कल्याण समिति के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि नगरपालिका प्रशासन ने पूर्व में सरकारी अस्पताल के पास पुलिया का निर्माण करवाया था। हालांकि, तकनीकी खामियों के कारण पानी की निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। इससे बरसात के दिनों में अस्पताल परिसर और आसपास के घरों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है और लोगों के घरों तथा सड़कों तक गंदा पानी पहुंचने लगता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पालिका प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इससे पहले 6 मई 2026 को भी जिला कलेक्टर चूरू को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था। उस समय एक तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया था, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पुलिया का पुनः तकनीकी निरीक्षण करवाकर गंदे और बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था तत्काल की जाए, ताकि आगामी मानसून से पहले लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर गजराज दुधोड़िया, मोहन लाल सोनी, प्रहलाद नाई, नवरतन पारीक, जुगल कंकाणी, भालाराम चौहान सहित अनेक लोगों ने हस्ताक्षर किए।

Related Articles