छः न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई चूरू द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर
छः न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई चूरू द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई चूरू द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत महिला व छात्राएं बड़े ही उत्साह के साथ शिविर में भाग ले रही है। शिविर प्रभारी ममता जोशी ने बताया कि शिविर के दसवे दिन छात्राओं ने प्रशिक्षिका निर्मला प्रजापत, मनीषा प्रजापत, ज्योति शर्मा, महिमा शर्मा, व आकांक्षा प्रजापत के निर्देशन में मेहंदी, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, नृत्य व स्कूटी के प्रशिक्षण में अपनी कुशलता का परिचय देती हुई पूर्ण लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।
जिला महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने बताया की शिविर में 80 पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों ने बहुत कम समय में दक्षता हासिल कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने का अनूठा प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि कल 28 मई गुरुवार को शिविर का समापन होगा। जिसके मुख्य अतिथि संतोष महर्षि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चूरू होंगे ।शिविर को सफल बनाने में जिला महिला इकाई की सदस्य सरिता इंदौरिया, सुषमा शर्मा, नीरू शर्मा, ज्योति शर्मा, चंदा बंसिया शशि चोटिया व वंदना आदि ने सहयोग प्रदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169534


