[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर जारी, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर जारी, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर जारी, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

डीडवाना : जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव (आईपीएस) ने आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर जारी किए हैं।

एसपी ने बताया कि आमजन अब किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम डीडवाना-कुचामन के संपर्क नंबर:  01580-299102, 9530413387, 8005544110-पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें और सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। जनभागीदारी से ही कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related Articles