नेचर पार्क व श्याम पांडिया मंदिर परिसर में विकास कार्यों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा
नेचर पार्क व श्याम पांडिया मंदिर परिसर में विकास कार्यों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : फील्ड भ्रमण के दौरान मीडियाकर्मियों ने तारानगर उपखंड मुख्यालय पर नेचर पार्क में विकास योजनाओं के कनवर्जेंस से पौधरोपण, आवश्यक सुविधाओं व मियावाकी पद्धति से वन संरक्षण, घासभूमि व औषधीय पौधों के विकास गतिविधियों की जानकारी ली और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की सराहना की। इसी के साथ तारानगर उपखंड के श्याम पांडिया मंदिर में विकास कार्यों, इको ट्रेल, गोजिबो हट, रेलिंग विकास, तालाब व कुंड विकास कार्यों का अवलोकन कर जल व पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की सराहना की। रेंजर सुरेन्द्र सिंह व फॉरेस्टर सुनील बागड़ी ने विकास कार्यों से अवगत करवाया।

इस दौरान अधिकारियों ने जल संरक्षण कार्यों, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उद्देश्य केवल जल बचाना ही नहीं, बल्कि जल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाकर सतत विकास की मजबूत नींव तैयार करना है। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल, प्रदीप कुमार माली, संजय गोयल, राजेन्द्र सिंह, फरमान खान, लोकेश, शाहरूख सहित मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2169517


