टांई विद्यालय की छात्रा वर्षा कुमारी का NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन, मिलेगा ₹48 हजार का लाभ
टांई विद्यालय की छात्रा वर्षा कुमारी का NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन, मिलेगा ₹48 हजार का लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : मंडावा ब्लॉक स्थित पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टांई की छात्रा वर्षा कुमारी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी ने बताया कि छात्रा वर्षा कुमारी, पुत्री विकास कुमार, के चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर छात्रा को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार उसे चार वर्षों में कुल ₹48,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वर्षा कुमारी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से आगामी 30 मई 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में वर्षा कुमारी को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि वर्षा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169470


