[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय सैनी सभा ने श्रवण कुमार सैनी को बनाया झुंझुनूं जिला अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय सैनी सभा ने श्रवण कुमार सैनी को बनाया झुंझुनूं जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय सैनी सभा ने श्रवण कुमार सैनी को बनाया झुंझुनूं जिला अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से झुंझुनूं निवासी श्रवण कुमार सैनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी की अभिशंषा पर प्रदेश महासचिव डॉ. शिवकुमार सैनी द्वारा की गई।

फौजी का मोहल्ला वार्ड नंबर 24 निवासी श्रवण कुमार सैनी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2020 में उन्हें झुंझुनूं विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वर्तमान में वे राजस्थान टेंट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं।

संगठन ने उनकी सक्रिय कार्यशैली और समाज सेवा को देखते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी ने कहा कि वे समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जून माह में झुंझुनूं इकाई द्वारा संगठन विस्तार को लेकर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles