खेतों में पेट्रोल-डीजल जांचने पहुंची सरकारी टीम:खेतों में उपयोग किए जा रहे डीजल-पेट्रोल मशीनरी संचालन का किया गहन निरीक्षण
खेतों में पेट्रोल-डीजल जांचने पहुंची सरकारी टीम:खेतों में उपयोग किए जा रहे डीजल-पेट्रोल मशीनरी संचालन का किया गहन निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के सिमसिया बिदावतान गांव में उस समय प्रशासनिक हलचल बढ़ गई, जब सरकारी विभाग की एक टीम विभिन्न वाहनों के साथ खेतों में पहुंची। यह टीम राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीजल-पेट्रोल जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाने आई थी।
यह अभियान ज्वाराराम के खेत से शुरू होकर दस्सुसर तक के खेतों तक संचालित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने खेतों में उपयोग किए जा रहे डीजल-पेट्रोल, मशीनरी संचालन और संबंधित गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर आवश्यक तथ्य जुटाए और विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।
ग्रामीणों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से पूर्व में भी क्षेत्र में सर्वे कार्य करवाया गया था। अब इसी जांच प्रक्रिया के तहत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया।
टीम के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में उत्सुकता का माहौल देखने को मिला। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी के चलते पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
सरकारी टीम के साथ संबंधित विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। गांव में अचानक बढ़ी प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2169410


