ठिकरिया ग्राम पंचायत में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई कार्मिक मिले नदारद
ठिकरिया ग्राम पंचायत में एसडीएम का औचक निरीक्षण, कई कार्मिक मिले नदारद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने ठिकरिया ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय में कई कार्मिक अनुपस्थित मिले, जिससे कार्यालय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार एसडीएम ने दोपहर करीब 3 बजे पंचायत कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम सेवक, पटवारी और एलडीसी सहित कई कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। पंचायत कार्यालय के विभिन्न कक्षों पर ताले लटके हुए मिले, जबकि आमजन अपने कार्यों के लिए पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाते दिखाई दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना कर्मचारियों की मौजूदगी के आमजन के कार्य प्रभावित होना गंभीर मामला है तथा कार्यालय समय में सभी कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने भी पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय आना पड़ता है, लेकिन कर्मचारी समय पर नहीं मिलते। एसडीएम ने व्यवस्था में सुधार लाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169377

