[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

112 रोगियों की जांच कर 38 को ऑपरेशन के लिए चुना ,लायन्स क्लब का 33वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

112 रोगियों की जांच कर 38 को ऑपरेशन के लिए चुना ,लायन्स क्लब का 33वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

112 रोगियों की जांच कर 38 को ऑपरेशन के लिए चुना ,लायन्स क्लब का 33वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा ​

सुजानगढ़ : लायंस क्लब सुजानगढ़ एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सीताराम नवहाल वट वृक्ष तंवरा के स्वर्गीय पूर्णमल नवहाल की स्मृति में धर्मपत्नी गीता देवी नवहाल के सहयोग से बुधवार को माहेश्वरी सेवा सदन में 33 वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भामाशाह विनोद नवहाल, प्रो. हीरालाल गोदारा, रामनिवास पारीक, जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, क्लब अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक एवं शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉ. प्रिया सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

गोदारा एवं पारीक ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब के सेवा प्रकल्पों की सराहना की। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा 112 रोगियों की जांच की गई। जिनमें से 38 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किए चयन किया गया। कैंप में 5 नेत्रदान रजिस्ट्रेशन भी हुए। प्रकाश नहवाल, वासुदेव, मुरली, कमल, दिनेश, तरुण, राजकुमार नवहाल, रामकुमार पीपलवा, कुसुंबी ने शिविर का अवलोकन किया। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

शिविर में एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, CA अभिषेक पोद्दार, CA रोहित शर्मा, हरनारायण शारदा, देवकृष्ण मालपानी, देवेंद्र बेदी, मुरली राठी, एडवोकेट कैलाश खंडेलवाल, एडवोकेट अंकित चोटिया, रुपेश शर्मा ने व्यवस्थाएं संभाली। मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, गिरधारी प्रजापत, महावीर शर्मा, मालाराम प्रजापत ने भी सेवाएं दी।

Related Articles