[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 2 लोडेड पिस्टल व 7 कारतूस बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 2 लोडेड पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 2 लोडेड पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

सादुलपुर : जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत राजगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लोडेड अवैध पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने बिजली बोर्ड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर चारों को दबोच लिया गया। तलाशी में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें राहुल पुत्र ईश्वर, दीपक उर्फ संदीप पुत्र उदयवीर, अमित पुत्र महावीर सहित एक अन्य युवक शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर उनकी योजना विफल कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथियारों के स्रोत और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में राजगढ़ थाना पुलिस के कर्मपाल, कुलदीप, ओमप्रकाश, सुमेर सिंह सहित डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश जाखड़ व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker