[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर अग्निवीर भर्ती में बिसाऊ के 10 कायमखानी युवाओं का चयन, कस्बे में भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बीकानेर अग्निवीर भर्ती में बिसाऊ के 10 कायमखानी युवाओं का चयन, कस्बे में भव्य स्वागत

बीकानेर अग्निवीर भर्ती में बिसाऊ के 10 कायमखानी युवाओं का चयन, कस्बे में भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बीकानेर आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती के अंतिम परिणाम में बिसाऊ कस्बे के कायमखानी समाज के 10 युवाओं के भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। युवाओं की इस उपलब्धि पर बुधवार को कस्बे में भव्य स्वागत समारोह एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता लतीफ खान के अनुसार, शहीद मुश्ताक खान सर्किल बाईपास पर कॉम-ए-सदर हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में चयनित युवाओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान आतिशबाजी कर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में निवर्तमान मनोनीत पार्षद मकसूद खान, इकराम खान, पप्पू खान, कोच सलीम खान, लतीफ खान, आसिफ खान, इरफान खान, तालिब खान सहित बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सर्वसमाज ने किया सम्मान

शाम को बाईपास स्थित बिसाऊ प्रिंटर्स के सामने सर्वसमाज के लोगों एवं पुलिस प्रशासन की ओर से चयनित युवाओं का साफा और मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद कस्बे में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर रविनाथ महाराज, हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी, कपिलेश शर्मा, बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक, मुस्लिम कॉम नायब सदर लियाकत खान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बसंत कुमार चेजारा, कैप्टन जाफर अली खान, पूर्व सैनिक मजीद खान, पूर्व सैनिक अल्ताफ खान, पूर्व सैनिक फरियाद खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

13 वर्षों बाद एक साथ 10 युवाओं का चयन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत रविनाथ महाराज, हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी, कपिलेश शर्मा, बसंत चेजारा एवं कैप्टन जाफर अली खान ने कहा कि 13 वर्षों बाद बिसाऊ कस्बे से एक साथ 10 कायमखानी समाज के युवाओं का अग्निवीर भर्ती में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और इन युवाओं की सफलता अन्य युवाओं को भी सेना में जाने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रशिक्षकों की भूमिका सराहनीय

वक्ताओं ने बताया कि चयनित युवाओं को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण देने में कोच सलीम खान, लतीफ खान एवं आसिफ खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और युवाओं की मेहनत के परिणामस्वरूप यह सफलता संभव हो सकी।

कार्यक्रम के अंत में युवाओं को अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ देश सेवा करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बिसाऊ के युवा सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कस्बे और शेखावाटी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker