नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.2 किलो अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार को किया जप्त
नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.2 किलो अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार को किया जप्त
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा प्रहार करते हुए करीब 30 लाख रुपए की अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भोजरासर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ की ओर से आई एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक नाकाबंदी तोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार थोड़ी दूर पर जाकर सड़क किनारे लगे शिल्यान्यास पट्टीका से टकरा गई।

जिसमें से कार सवार एक आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने कार में मौजूद चित्तौड़गढ़ निवासी 23 वर्षीय तालिब हुसैन मंसूरी को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 670 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर कार को जप्त किया गया। वहीं फरार हुए आरोपी की सूचना सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा पुलिस को दी गई जहां पर भानीपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ निवासी 25 वर्षीय समीर मोहम्मद पठान को गिरफ्तार कर उसके पास से 530 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी अवैध अफीम कहां से लेकर आ रहे थे और कहां लेकर जा रहे थे। वहीं पुलिस द्वारा जप्त अवैध अफीम की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। वही आपको बता दे कि जब आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागे और कार शिलान्यास पट्टीका से टकराई तब आरोपी 25 वर्षीय समीर मोहम्मद के कई जगह चोट भी आई। वहीं पुलिस की कार्रवाई में थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई, कांस्टेबल नंदलाल डूडी, अनिल कुमार सैनी, कर्णचंद, सत्यप्रकाश मीणा की भूमिका रही। वही इस कार्रवाई में एसआई ओमप्रकाश यादव और हाईवे पुलिस के कांस्टेबल रामनिवास की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2168128


