[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

52 वर्षों में भगवत नाम कीर्तन की हुई अमृत वर्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

52 वर्षों में भगवत नाम कीर्तन की हुई अमृत वर्षा

52 वर्षों में भगवत नाम कीर्तन की हुई अमृत वर्षा

रतनगढ़ : शहर के सिद्धपीठ श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर (श्रीताल वाले बालाजी ) के प्रांगण में अर्ध शताब्दी पूर्व संत त्यागी बाबा रामचंद्रदास महाराज व देवालय पुजारी श्रद्धेय पंडित बलदेवप्रसाद इंदौरिया ने 25 मई 1974 को मंदिर प्रांगण में श्री अखंड षोडश नाम संकीर्तन मंडल बनाकर नाम जप शुरू किया था। वो आज अनवरत चलते हुए 52 वर्ष पूर्ण किए ।गत वर्षो में रात दिवस 24 घंटे अनवरत षोडश हरि नाम संकीर्तन में पांच अरब पच्चीस करोड़ आठ लाख उन्यासी हजार चालीस भगवत नाम संकीर्तन के जप पूर्ण किए।

गत सोमवार की रात्रि को स्थापना दिवस पर संत त्रिभुवनपुरी महाराज के सानिध्य में सामूहिक संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों धर्म श्रद्धालु जनों ने अपनी उपस्थिति देकर संकीर्तन में भाग लिया। इस सामूहिक संकीर्तन में रात दिवस लगातार हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे , हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे नाम महामंत्र बिना विश्राम किया जाता है। देवालय में प्रतिदिन दो हजार से भी अधिक धर्म श्रद्धालु देव दर्शन के लिए आते हैं जिनको इस नाम संकीर्तन धुन से विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। पुजारी परिवार ने स्थापना दिवस पर आए हुए सभी धर्म श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

Related Articles