कार-स्कूटी की टक्कर में युवक गंभीर घायल:रामू का बास पुलिया के पास हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी
कार-स्कूटी की टक्कर में युवक गंभीर घायल:रामू का बास पुलिया के पास हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी
रघुनाथगढ़ : रघुनाथगढ़ क्षेत्र के रामू का बास पुलिया के पास सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार जयपुर से सीकर की ओर आ रही थी, जबकि स्कूटी सवार युवक सीकर से बीकानेर बाईपास की तरफ जा रहा था। रामू का बास पुलिया के पास कट पार करते समय दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार अनियंत्रित होकर पास के पावर ग्रिड के बाहर रखे खंभों से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल स्कूटी सवार को संभाला और उसे उपचार के लिए सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2167602

