‘कैंसर से डरो मत, इसे डराओ’ कार्यक्रम:पिछले नौ वर्षों से जूझ रही बबीता, कहा- सकारात्मक सोच, सात्विक भोजन और प्रकृति आधारित जीवनशैली अपनाएं
'कैंसर से डरो मत, इसे डराओ' कार्यक्रम:पिछले नौ वर्षों से जूझ रही बबीता, कहा- सकारात्मक सोच, सात्विक भोजन और प्रकृति आधारित जीवनशैली अपनाएं
रींगस : सिमारला जागीर गांव में ‘कैंसर से डरो मत, इसे डराओ’ नामक एक विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बबीता कैंसर केयर मिशन (बीसीसीएम) द्वारा संचालित सात्विक ऑर्गेनिक फार्म का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसेवक घासीराम यादव ने किया। कैंसर मरीज परिवार की ओर से पेमाराम हरितवाल भी इस पहल को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहे।

यह फार्म ग्रामीण परिवेश में सादगी और सात्विक वातावरण के बीच स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में बीसीसीएम की संस्थापक बबीता साईं काजला और समाजसेवी दशरथ काजला सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। पिछले नौ वर्षों से कैंसर से जूझ रहीं बबीता साईं काजला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “कैंसर से डरो मत, इसे डराओ।” उन्होंने सकारात्मक सोच, सात्विक भोजन और प्रकृति आधारित जीवनशैली को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया।
समाजसेवी दशरथ काजला ने ग्रामीणों से बाजार पर निर्भरता कम करने, घर पर जैविक सब्जियां उगाने और प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, और बीज वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मंगलवार को ग्रामीणों ने सामूहिक संकल्प भी लिया।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना, सात्विक जीवनशैली को बढ़ावा देना, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना और मानसिक सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। टीम के सदस्य मोहन लाल काजला, सोहन लाल, शीशपाल वर्मा, प्रहलाद, बाबूलाल और हनुमान प्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने भविष्य में कैंसर मरीजों और आम लोगों के लिए रसायन मुक्त एवं सात्विक पौधे तैयार करने का संकल्प लिया
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2167602

