सीकर में नकली घी के खिलाफ DSB ब्रांच की कार्रवाई:सरगोठ गांव में पाम ऑयल और फ्लेवर से बना रहा था युवक,कई कंपनियों के 150 से ज्यादा खाली टिन मिले
सीकर में नकली घी के खिलाफ DSB ब्रांच की कार्रवाई:सरगोठ गांव में पाम ऑयल और फ्लेवर से बना रहा था युवक,कई कंपनियों के 150 से ज्यादा खाली टिन मिले
सीकर : सीकर की DSB ब्रांच ने रींगस पुलिस के साथ मिलकर देर रात नकली घी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सीकर-जयपुर बॉर्डर पर स्थित एक घर में दबिश देकर 210 किलो नकली घी पकड़ा है। इतना ही नहीं कई कंपनियों के खाली टिन भी मिले। पुलिस ने मामले में नकली घी बनाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
DSB ब्रांच के ASI महेश कुमार यादव ने बताया कि ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा है। इस सूचना को आईडेंटिफाई किया गया। इसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत और रींगस ASP दीपक गर्ग के निर्देश पर रींगस थाना प्रभारी दिलीप सिंह और थाने की टीम के साथ कमलेश सिंह (28) पुत्र भवानी सिंह के मकान पर दबिश दी गई।
यहां पर लोटस घी के 14 टिन भरे हुए मिले। इसके अलावा 2 पैकिंग मशीन,लोटस घी के 140,सरस के 2,वनस्पति के 21,दीपज्योति के 4 खाली टिन मिले। मामले में लोटस कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा रींगस पुलिस थाने में कॉपीराइट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी युवक कमलेश सिंह पाम ऑयल और फ्लेवर से नकली की तैयार करता था। ऐसे में टिन की आधी रेट में नकली घी तैयार हो जाता। जिसे दोगुनी कीमत में मार्केट में बेचा जाता था। मामले में आरोपी कमलेश सिंह से पूछताछ जारी है।
आरोपी लंबे समय से खाटूश्यामजी और आसपास के कस्बों में नकली घी सप्लाई करता था। इसके अलावा बड़े शादी समारोह में इस नकली घी को सप्लाई किया जाता था। कार्रवाई में DSB ब्रांच के ASI महेश कुमार यादव और हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2167602

