उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अरूण कुमार महला ने संभाला पिपराली ब्लॉक समन्वयक का कार्यभार
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अरूण कुमार महला ने संभाला पिपराली ब्लॉक समन्वयक का कार्यभार
सीकर : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत अरूण कुमार महला ने गुरुवार को पिपराली ब्लॉक में साक्षरता ब्लॉक समन्वयक पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि साक्षरता अभियान समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है और इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से पिपराली क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।
महासंघ सीकर के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि अरूण कुमार महला एक कर्मठ, समर्पित एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में पिपराली ब्लॉक में साक्षरता गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा शिक्षा के स्तर में सकारात्मक सुधार होगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अरूण कुमार महला ने कहा कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि “मन की सफलता ही कार्य का मूल मंत्र है” और सभी के सहयोग से पिपराली ब्लॉक में साक्षरता दर बढ़ाने तथा शिक्षा के व्यापक प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गा, स्थानीय शिक्षा अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने साक्षरता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166364


