[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय सावित्री देवी एवं स्वर्गीय रामवतार पारीक की स्मृति में वाटर कूलर भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

स्वर्गीय सावित्री देवी एवं स्वर्गीय रामवतार पारीक की स्मृति में वाटर कूलर भेंट

स्वर्गीय सावित्री देवी एवं स्वर्गीय रामवतार पारीक की स्मृति में वाटर कूलर भेंट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय परिसर में स्वर्गीय सावित्री देवी एवं स्वर्गीय रामवतार पारीक की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों मांगीलाल पारीक, अजय पारीक एवं रोहित पारीक द्वारा जनहितार्थ वाटर कूलर लगाया गया! वाटर कूलर का लोकार्पण पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन पारीक तथा कनिष्ठ अभियंता अजीत पाल सिंह ने फीता काटकर किया। कनिष्ठ अभियंता अजितपाल सिंह ने इस नेक कार्य के लिए पारिक परिवार का आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पारीक परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजसेवा का प्रेरणादायक कार्य बताया।

इस अवसर पर चुंगीनाका व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक, दीनदयाल ख्वास, JEN अमित कुमार वर्मा, ARO खुश्बू मीणा, चांदमल राव, मकसूद खान, इस्माइल तंवर, गणपत राम खोलिया, सुभाष चंद्र शर्मा, गोपीकिशन पारीक, हनुमान प्रसाद,राजीव, राजेश कुमार,अजीत सिंह,सहीराम, जीवणराम सहित विभागीय स्टाफ एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles