[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के न्यू मंडाना गोशाला में गो सवामणी:विकास के लिए भक्तों ने लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई के न्यू मंडाना गोशाला में गो सवामणी:विकास के लिए भक्तों ने लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग दिया

बबाई के न्यू मंडाना गोशाला में गो सवामणी:विकास के लिए भक्तों ने लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग दिया

बबाई : न्यू मंडाना स्थित नंद यशोदा गोशाला में गौ भक्तों द्वारा गौ सवामणी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोशाला के विकास और गोमाताओं के लिए सुविधाओं हेतु लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हुआ।

गोशाला समिति के सचिव पंडित सज्जन कुमार शास्त्री ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक शुक्रवार को गौ भक्तों द्वारा गौ सवामणी का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी समय-समय पर यह आयोजन करते हैं। शनिवार को भी गौशाला में गौ सवामणी का विशेष आयोजन किया गया।

गोशाला में गोमाताओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था के साथ-साथ टिन शेड व पक्के आवास के निर्माण हेतु स्थानीय और प्रवासी गौ भक्तों द्वारा लाखों रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

इनमें चंदा देवी (स्वर्गीय चिरंजीलाल पंसारी, बबाई, वर्तमान निवासी चास, झारखंड) की ओर से 2 लाख 70 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। पंडित सज्जन शास्त्री ने 1 लाख रुपए, सुभाष शर्मा (बेटा लालचंद शर्मा, सेफरागुवार) ने 65 हजार रुपए, दिनेश पंसारी (बबाई, वर्तमान निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल) ने 51 हजार रुपए और गोशाला अध्यक्ष छोटूराम गुर्जर (भगताला) ने भी 51 हजार रुपए का सहयोग दिया।

इसके साथ ही ग्रामीण आलोक हेमंत बंका, ओनाडसिंह भगताला, सुरेश शर्मा (रसूलपुर), पुजारी सुभाष शर्मा (मेहाड़ा), संदीप यादव (गुड़गांव), अजय शर्मा, टेकचंद शर्मा, फतेहसिंह बडाऊ, पवन कुमार यादव, नरेश केजरीवाल, महेंद्र कुमावत, सुनील बडसरा, महेश अग्रवाल, सुनील शर्मा और कृष्ण शर्मा सहित कई अन्य गौ भक्तों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

Related Articles