[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में बैठक:जन सेवा समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में बैठक:जन सेवा समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

खेतड़ी में ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में बैठक:जन सेवा समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

खेतड़ी : खेतड़ी के वराही देवी मंदिर में जन सेवा समिति की एक बैठक हुई। इस बैठक में ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट की नीतियां आमजन और क्षेत्र के हितों के खिलाफ हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

जन सेवा समिति पिछले दो माह से उपखंड कार्यालय के सामने धरना दे रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समिति का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट हटाने का आश्वासन दिया था, जबकि ट्रस्ट द्वारा गेट बंद रखने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन पर ट्रस्ट के साथ मिलीभगत करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि बार-बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

जन सेवा समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि जब तक जनता के हित में निर्णय नहीं लिया जाता और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाने की बात भी कही।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी, फूलचंद सैनी, श्याम सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक, गजेंद्र पारीक, रमेश तिवारी, निकेश पारीक, सीताराम कुमावत, शंकर लाल सेन, भूपेंद्र सोडा, अरविंद सिंह निर्वाण, मन्नालाल सैनी, सुरेश चंद्र पारीक, लक्ष्मण सोडा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अरुण पारीक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles