[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET पेपर लीक मामले में झुंझुनूं पहुंचे सचिन पायलट:बोले – ‘जब तक बड़े मगरमच्छ नहीं पकड़े जाएंगे, युवाओं की जान यूं ही जाती रहेगी’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NEET पेपर लीक मामले में झुंझुनूं पहुंचे सचिन पायलट:बोले – ‘जब तक बड़े मगरमच्छ नहीं पकड़े जाएंगे, युवाओं की जान यूं ही जाती रहेगी’

NEET पेपर लीक मामले में झुंझुनूं पहुंचे सचिन पायलट:बोले - 'जब तक बड़े मगरमच्छ नहीं पकड़े जाएंगे, युवाओं की जान यूं ही जाती रहेगी'

गुढ़ागौड़जी : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पेपर लीक एक बहुत बड़ा अपराध है और इसमें दोषियों को जितनी कड़ी सजा मिले, उतनी कम है। नीट (NEET) परीक्षा देने वाले बच्चों ने जब खुद आवाज उठाई, तब जाकर परीक्षा रद्द हुई और जांच सीबीआई को मिली। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पिछले तीन साल से जो लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, उनमें असली अपराधियों को क्या सजा मिली? इस काले कारोबार के बड़े मगरमच्छ अभी भी पकड़ से दूर हैं।

आखिर कितने और पेपर लीक होंगे और कितने नौजवानों की जान जाएगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी पहुंचे थे। वे नीट पेपर लीक मामले में मानसिक तनाव के चलते सुसाइड करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। पायलट ने कहा कि जिस विभाग में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं, उस विभाग के शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पीड़ित परिवार ने लिखित में सौंपा पूरा घटनाक्रम

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) में हुई धांधली और मानसिक तनाव से आहत होकर झुंझुनूं के कानिका की ढाणी निवासी होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल ने अपनी जान दे दी थी। इस दुखद घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है।

इस संवेदनशील मामले को लेकर आज सचिन पायलट पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल माता-पिता और परिजनों को सांत्वना दी और इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पायलट को एक लिखित पत्र भी सौंपा, जिसमें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी और न्याय की मांग की गई है।

एक होनहार छात्र का जाना पूरे सिस्टम की नाकामी

सचिन पायलट सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा एक प्रतिभावान और उभरते हुए डॉक्टर का इस तरह हमारे बीच से चले जाना बेहद दर्दनाक है। यह सिर्फ एक परिवार का नुकसान नहीं है, बल्कि यह हमारी पूरी व्यवस्था की नाकामी पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान है। हमारे युवा दिन-रात मेहनत करके, खून-पसीना एक करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और पेपर लीक माफिया उनकी पूरी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। अब युवाओं का भविष्य इस तरह बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

इस दुखद घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिन पायलट और अन्य नेताओं ने छात्र की मौत के लिए सीधे तौर पर परीक्षा प्रणाली की कमियों और प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। नेताओं का कहना है कि जब तक इस पूरे घोटाले के मुख्य सरगनाओं और दोषियों पर सबसे सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भविष्य में किसी दूसरे ‘प्रदीप’ को इस नकारा सिस्टम की भेंट चढ़ने से नहीं रोका जा सकता। इसी मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफे की वकालत की गई है।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जताया सामूहिक शोक

प्रदीप मेघवाल के निवास स्थान पर झुंझुनूं के सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, उदयपुरवाटी से विधायक भगवानाराम सैनी, पिलानी से विधायक पीतराम काला, लाडनूं से विधायक मुकेश भाकर और चूरू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मृत छात्र प्रदीप मेघवाल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया।

सचिन पायलट ने प्रदीप के पिता से की बात
सचिन पायलट ने प्रदीप के पिता से की बात
पायलट से बाते कर भावुक हुए प्रदीप के पिया
पायलट से बाते कर भावुक हुए प्रदीप के पिया

Related Articles