[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में कोतवाली में जमा कराया खोया फोन:लोकेशन से खोजते हुए पहुंचा मालिक, कृषि मंडी के पास मिला था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में कोतवाली में जमा कराया खोया फोन:लोकेशन से खोजते हुए पहुंचा मालिक, कृषि मंडी के पास मिला था

सुजानगढ़ में कोतवाली में जमा कराया खोया फोन:लोकेशन से खोजते हुए पहुंचा मालिक, कृषि मंडी के पास मिला था

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में एक व्यक्ति ने ईमानदारी का परिचय देते हुए 1.75 लाख रुपए का एक बेशकीमती मोबाइल फोन उसके मालिक को लौटा दिया। यह फोन सरकारी टीचर पूनम कंवर का था, जो जनगणना ड्यूटी के दौरान खो गया था।

कृषि सब्जी मंडी में मिला फोन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नरेंद्र प्रजापत ने ‘हारे का सहारा’ टीम के संयोजक श्याम स्वर्णकार को फोन कर बताया कि उनके पिता नवरंग लाल प्रजापत को सुजानगढ़ कृषि सब्जी मंडी के पीछे एक मोबाइल फोन मिला है। फोन में कोई सिम कार्ड नहीं था।

कोतवाली पुलिस के हवाले किया

नवरंग लाल प्रजापत ने श्याम स्वर्णकार के साथ मिलकर मिले हुए मोबाइल फोन को सुजानगढ़ कोतवाली थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद, सरकारी टीचर पूनम कंवर अपने खोए हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं। वहां उन्हें नवरंग लाल प्रजापत द्वारा जमा किया गया फोन दिखाया गया।

अपना महंगा फोन वापस पाकर पूनम कंवर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस और नवरंग लाल प्रजापत का आभार व्यक्त किया।

Related Articles