[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संस्कृत विद्यालय बसावा में उपचारात्मक शिक्षण अभियान प्रारंभ हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संस्कृत विद्यालय बसावा में उपचारात्मक शिक्षण अभियान प्रारंभ हुआ

संस्कृत विद्यालय बसावा में उपचारात्मक शिक्षण अभियान प्रारंभ हुआ

बसावा : गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में सुप्रीम फाउण्डेशन द्वारा उपचारात्मक शिक्षण के स्तर को सुधारने एवं कमजोर विद्यार्थियों को मुख्य धारा में लाने के लिए उपचारात्मक शिक्षण अभियान की शुरुआत की गई। जिला समन्वयक बलबीर शर्मा ने बताया की विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कमजोर विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन द्वारा विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी व गणित विषय का अध्यापन करवाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत बीकानेर संभाग सहित राजस्थान के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों में यह कार्य संचालित होता है। इसके माध्यम से एक लाख से भी अधिक बच्चों और हज़ारों स्वयं सेवको को लाभान्वित किया जाता है। सुप्रीम फाउण्डेशन की ऐसी जनहितकारी सेवाओं से प्रेरित होकर संस्था प्रधान ओमप्रकाश शर्मा और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरधारी लाल शर्मा ने सुप्रीम फाउण्डेशन के मुख्य समन्वयक श्यामबाबू शर्मा और जिला समन्वयक बलबीर शर्मा का अभिनंदन किया।

Related Articles