झुंझुनूं के युवा वैज्ञानिक रजत दाधीच ने कैंसर उपचार में किया अहम शोध
झुंझुनूं के युवा वैज्ञानिक रजत दाधीच ने कैंसर उपचार में किया अहम शोध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के बुडाना गांव निवासी युवा वैज्ञानिक रजत दाधीच ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध कर जिले का नाम रोशन किया है। रजत वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के सेंटर फॉर नैनोटेक्नोलॉजी में INSPIRE SRF के रूप में शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह शोध प्रोफेसर बिमन बी. मंडल के मार्गदर्शन में किया।
अपने शोध में रजत ने सिल्क आधारित 3D मॉडल विकसित कर ओरल कैंसर कोशिकाओं पर माइक्रोजेल तकनीक का सफल परीक्षण किया। यह तकनीक दवा को सीधे ट्यूमर तक नियंत्रित तरीके से पहुंचाने पर आधारित है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं।
शोध में विकसित माइक्रोजेल कण प्राकृतिक जिलेटिन से तैयार किए गए हैं, जो समय के साथ शरीर में घुल जाते हैं और दवा को लंबे समय तक प्रभावित हिस्से में छोड़ते रहते हैं। अध्ययन में यह तकनीक कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने वाले जैविक संकेतों को सक्रिय करने में भी सक्षम पाई गई।
रजत दाधीच ने एमएससी एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान से की है। उनका यह शोध भविष्य में सुरक्षित और सटीक कैंसर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165046


