[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी स्व. नरोत्तम लाल जालान की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवी स्व. नरोत्तम लाल जालान की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य

समाजसेवी स्व. नरोत्तम लाल जालान की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रसिद्ध समाजसेवी एवं गौभक्त स्व. नरोत्तम लाल जालान की पांचवीं पुण्यतिथि पर चुना चौक विकास समिति के सानिध्य में सेवा कार्य आयोजित किए गए। चुना चौक पार्क में उनकी स्मृति में बने जल मंदिर की साफ-सफाई की गई तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।

समिति ने बताया कि स्व. जालान की धर्मपत्नी चंदा देवी जालान द्वारा निर्मित वाटर कूलर युक्त जल मंदिर से आमजन व राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध हो रहा है। इस अवसर पर उमेश जालान ने वाटर फिल्टर लगाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में जालान परिवार सहित चुना चौक विकास समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker