शिक्षा मंत्री से सकारात्मक सहमति के बाद महासंघ नेतृत्व का सीकर में भव्य स्वागत
शिक्षा मंत्री से सकारात्मक सहमति के बाद महासंघ नेतृत्व का सीकर में भव्य स्वागत
सीकर : सीकर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं प्रदेश सभाध्यक्ष व संघर्ष समिति संयोजक संपत सिंह का शिक्षक हितों की मांगों पर शिक्षा मंत्री से सकारात्मक सहमति बनवाकर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
झुंझुनूं प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा सीकर जिला कार्यालय पहुंचे, जहां जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षक हितों, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संपत सिंह ने कहा कि महासंघ शिक्षक सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता शिक्षकों की आवाज को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि “राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षक के हित में समाज” के मूल ध्येय के साथ महासंघ लगातार शिक्षक हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सीकर जिला संगठन की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संगठन प्रदेशभर में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
बैठक में प्रदेश महिला सचिव सुशीला कस्वा, जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वा, अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया, विजयलता पालावत, कैलाश कविया, सुधीर कुमार पाराशर, बनवारीलाल मील, अरुण महला, नरेंद्र सिंह, ताराचंद दूल्लड़, ओमप्रकाश भास्कर सहित विभिन्न खंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2164954


