बीदासर उपखंड में सर्वे-रिसर्वे कार्य पर किसानों ने उठाए सवाल
बीदासर उपखंड में सर्वे-रिसर्वे कार्य पर किसानों ने उठाए सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में चल रहे सर्वे-रिसर्वे कार्य को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि सर्वे कार्य जल्दबाजी में पूर्ण कर दिया गया, जिससे उनके अधिकारों के साथ अन्याय हुआ है।
किसानों का कहना है कि भू-प्रबंधक विभाग द्वारा सर्वे-रिसर्वे के दौरान उन्हें समुचित नोटिस तक नहीं दिए गए। आरोप है कि न तो डाक के माध्यम से सूचना भेजी गई और न ही किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया गया। इसके अलावा खेतों में मौके पर जाकर रिकॉर्ड का सही मिलान भी नहीं किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर अनावश्यक खसरे बढ़ाकर किसानों की भूमि का गलत अंकन रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है, जिससे आम किसान चिंतित और परेशान हैं। किसानों ने आशंका जताई है कि इस लापरवाही के कारण भविष्य में भूमि विवाद और मुकदमों की संख्या बढ़ सकती है तथा क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो सकता है।
भीषण गर्मी के बीच किसान तहसील एवं उपखंड कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन से सर्वे-रिसर्वे कार्य की निष्पक्ष जांच करवाकर रिकॉर्ड में सुधार करने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2165016


