बीदासर में दीवार पर चढ़ा बेसहारा पशु, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बीदासर में दीवार पर चढ़ा बेसहारा पशु, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगर रविवार को स्थित बड़ौदा बैंक के सामने एक बेसहारा पशु के दीवार पर चढ़ने का अनोखा मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पशु अचानक दीवार पर चढ़ गया। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसहारा पशुओं के उचित प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2164904


