[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झारिया की मोरी में टूटे चैंबर बने हादसों का कारण, लोगों ने जताया रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झारिया की मोरी में टूटे चैंबर बने हादसों का कारण, लोगों ने जताया रोष

भाईजी चौक क्षेत्र में गंदे नालों के खुले चैंबर से राहगीर परेशान, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल झारिया की मोरी स्थित भाईजी चौक में टूटे हुए नाले के चैंबर स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से खुले और क्षतिग्रस्त चैंबरों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय दुकानदार अमरचंद सिंधी ने बताया कि हाल ही में एक कार गंदे पानी से भरे टूटे चैंबर में फंस गई थी। कार में छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार सवार था। वाहन को बाहर निकालने के लिए पहले यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा और बाद में स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया।

क्षेत्र की निवासी किरण प्रजापत ने बताया कि चैंबर करीब 10 से 15 दिनों से टूटा हुआ है और इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जबकि कार और अन्य वाहन भी फंस जाते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र शहर के प्रमुख बाजार मार्गों में शामिल है। पास में सब्जी मंडी होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं और आसपास वाहनों की पार्किंग करते हैं। ऐसे में खुले चैंबर दुर्घटना की आशंका को और बढ़ा रहे हैं।

समस्या से नाराज लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द से जल्द टूटे चैंबरों की मरम्मत कराने की मांग की।

प्रदर्शन में अमरचंद सिंधी, किरण प्रजापत, मौली देवी, सुल्तान बच्चू, अली मोहम्मद चेजारा, सोनू प्रजापत, मन्नान खान, शुभम शर्मा, हर्ष शर्मा, शेखू बजाज, सीताराम सांखला, एहमहमूद राणा, पवन बजाज, रामानंद पाटोदिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए टूटे चैंबरों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles