डीडवाना कुचामन की बेटी सलोनी शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान
योग प्रशिक्षक स्तर - 1 की हासिल कि योग्यता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
जसवंतगढ : जसवंतगढ़ की सलोनी शर्मा ने योग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संवाददाता सुशील कुमार शर्मा की पुत्री सलोनी शर्मा ने सातवें राज्य स्तरीय योगासन निर्णायक व प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-2027 में ‘ए प्लस’ श्रेणी के साथ प्रशिक्षक स्तर-1 की योग्यता प्राप्त की है। यह प्रशिक्षण मारु प्रदेश योगासन द्वारा योगासन भारत के सहयोग से 9 से 12 अप्रैल 2026 तक इंटरनेट के माध्यम से कराया गया था। योगासन भारत को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता है। यह संस्था भारतीय ओलंपिक संघ की सहयोगी सदस्य भी है। प्रमाण पत्र संख्या MPY 2026/7TH/C305 के अनुसार सलोनी ने यह पाठ्यक्रम पूरा किया है।

प्रमाण पत्र 2 साल तक वैध रहेगा। अब वे आधिकारिक रूप से योगासन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे सकेंगी। मारु प्रदेश योगासन के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, महासचिव संदीप कासनिया, प्रशिक्षु कार्यकारी निदेशक राजेंदर कासनिया और आयोजन निदेशक गजराज सिंह ने सलोनी की सराहना की। सलोनी की सफलता से परिजनों व क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इससे जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवा प्रेरित होंगे।
आपको बता दें कि मारु प्रदेश योगासन के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, महासचिव संदीप कासनिया, प्रशिक्षु कार्यकारी निदेशक राजेंदर कासनिया तथा आयोजन निदेशक गजराज सिंह ने सलोनी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सलोनी शर्मा की इस सफलता से परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2164898

