[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांडोली में घायल मोर का रेस्क्यू:वन विभाग की देरी से तीन दिन तड़पता रहा राष्ट्रीय पक्षी, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

मांडोली में घायल मोर का रेस्क्यू:वन विभाग की देरी से तीन दिन तड़पता रहा राष्ट्रीय पक्षी, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल

मांडोली में घायल मोर का रेस्क्यू:वन विभाग की देरी से तीन दिन तड़पता रहा राष्ट्रीय पक्षी, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल

धोद : धोद क्षेत्र के मांडोली गांव में एक घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को तीन दिन बाद रेस्क्यू किया गया। बाइक की टक्कर से घायल हुआ यह मोर तीन दिनों से गांव में पीड़ा में था।

राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हितेश सोनी ने हादसे के तुरंत बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। इसके बावजूद, विभाग ने दो दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हितेश सोनी ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया और स्थानीय स्तर पर इलाज करवाने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया।

सोनी ने बताया कि गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का बेहतर उपचार करने वाला कोई एक्सपर्ट उपलब्ध नहीं था। ऐसे में घायल मोर लगातार पीड़ा में रहा। हितेश सोनी लगातार अधिकारियों से संपर्क में रहे और मोर के रेस्क्यू की मांग करते रहे। उनके निरंतर प्रयासों के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम मांडोली गांव पहुंची।

वन विभाग की टीम ने घायल मोर का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए अपने साथ ले लिया। हितेश सोनी का कहना है कि यदि विभाग समय रहते सक्रिय हो जाता, तो राष्ट्रीय पक्षी को तीन दिन तक यह पीड़ा सहन नहीं करनी पड़ती।

उन्होंने वन विभाग से भविष्य में वन्यजीवों से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी भी बेजुबान जीव को लापरवाही का शिकार न होना पड़े।

Related Articles