26 मई को सुबह 9 बजे होगा इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह
26 मई को सुबह 9 बजे होगा इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 26 मई 2026 को सुबह 9 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मदरसा दारुल उलूम, जयपुर रोड, चूरू में होगा।
सोसायटी के महासचिव डॉ. एफ.एच. गौरी ने बताया कि समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा राष्ट्र निर्माण और विकास में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक सुराणा उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता निश्चय प्रसाद करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सुनील कुमार, डॉ. मोहर सिंह मीणा तथा शिक्षाविद अभिलाषा भाटी शामिल रहेंगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोसायटी अध्यक्ष शौकत अली खान झारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान, कोषाध्यक्ष आरिफ खान (प्रिंसिपल), संरक्षक हाजी याकूब थीम तथा शिक्षाविद रशीद खान मोयल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
सोसायटी पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163877

