[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी-बिजली संकट पर विधायक मुकेश भाकर का हल्ला बोल, समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

पानी-बिजली संकट पर विधायक मुकेश भाकर का हल्ला बोल, समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

उपखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन, महिलाओं ने फोड़ी मटकियां, प्रशासन ने जल्द सुधार का दिया भरोसा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : क्षेत्र में गहराते पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर विधायक Mukesh Bhakar ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगामी दिनों में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

विधायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, ग्रामीण और महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने मटकियां फोड़कर विरोध जताया तथा लोगों ने पेयजल और बिजली संकट को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे अंतराल के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जबकि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि लाडनूं के कई क्षेत्रों में 8 से 10 दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति हो रही है, वह भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग महंगे दामों पर टैंकर मंगाने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन समस्या के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहा। उन्होंने बिजली विभाग पर भी अघोषित कटौती और कम वोल्टेज की शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान विधायक ने तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय की मौजूदगी में जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या समाधान की मांग रखी। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने नहरबंदी के कारण जलापूर्ति प्रभावित होने की बात कहते हुए बताया कि नहर पुनः शुरू हो चुकी है और अब नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बार-बार हो रही बिजली कटौती और कम वोल्टेज की शिकायतों के समाधान का भरोसा दिलाते हुए आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने तथा विद्युत आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया।

विधायक भाकर ने स्पष्ट कहा कि यदि पांच दिन के भीतर हालात नहीं सुधरे तो बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा और वे स्वयं उपखंड कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे।

प्रदर्शन में पंचायत समिति प्रधान हनुमानराम कासनियां, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खान लाडवाण, उपाध्यक्ष मुकेश खींची, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, पार्षद नौशाद अली सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles