[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रहलाद राय टाक विकास के पर्याय : अशोक कुमावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रहलाद राय टाक विकास के पर्याय : अशोक कुमावत

माटी कला को नई पहचान देने के लिए जताया आभार, प्रजापति समाज में खुशी की लहर

झुंझुनूं : राजस्थान कुम्हार-कुमावत महासभा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रहलाद राय टाक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व में माटी कला और प्रजापति समाज के विकास को नई दिशा मिली है।

अशोक कुमावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी एवं भाजपा जिला मंत्री विनोद लुहानीवाल के मार्गदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले में समाज हित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणाओं से माटी कला को नई पहचान मिली है। पिछले दो वर्षों में माटी कला बोर्ड को पिछले एक दशक की तुलना में अधिक बजट उपलब्ध कराया गया है, जो सरकार की प्रजापति समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कुमावत ने बताया कि जयपुर के बिचून में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, 5,000 विद्युत चालित चाकों का वितरण, आर्टिजन कार्ड बनाने का निर्णय तथा श्री यादे माता पैनोरमा की घोषणा जैसी योजनाओं से झुंझुनूं सहित पूरे राजस्थान के लाखों प्रजापति परिवारों में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही माटी कला बोर्ड द्वारा 45 कलाकारों को ‘माटी के लाल’ सम्मान प्रदान करने तथा 100 नए प्रशिक्षकों को तैयार करने का लक्ष्य भी सराहनीय पहल है।

अशोक कुमावत ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और माटी कला बोर्ड के प्रयासों से पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा मिलेगा तथा इससे जुड़े कारीगरों को रोजगार और सम्मान के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker