[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को गुढ़ा बंडिया नाला पहुंचेंगे, नीट छात्र प्रदीप मेघवाल को देंगे श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को गुढ़ा बंडिया नाला पहुंचेंगे, नीट छात्र प्रदीप मेघवाल को देंगे श्रद्धांजलि

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रविवार को गुढ़ा बंडिया नाला पहुंचेंगे, नीट छात्र प्रदीप मेघवाल को देंगे श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोरी लाल सैनी 

गुढ़ागौड़जी : नीट छात्र प्रदीप मेघवाल के निधन के बाद उनके परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र के चंवरा-किशोरपुरा रोड स्थित बंडिया नाला पहुंचेंगे।

आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा, रविंद्र सिंह पोंख और राजेश खटाणा ने बताया कि सचिन पायलट प्रदीप मेघवाल के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान वे परिवार को ढांढस बंधाएंगे और घटना को लेकर जानकारी भी लेंगे।

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सचिन पायलट के आगमन को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि नीट छात्र प्रदीप मेघवाल के निधन के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं द्वारा लगातार परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। रविवार को सचिन पायलट का दौरा भी इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles