सड़क किनारे शराब पार्टी कर रहे थे युवक:पुलिस जीप को टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, दो गाड़ियां जब्त, तीन को हिरासत में लिया
सड़क किनारे शराब पार्टी कर रहे थे युवक:पुलिस जीप को टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, दो गाड़ियां जब्त, तीन को हिरासत में लिया
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे की स्मार्ट सिटी कॉलोनी में शुक्रवार शाम शराब पार्टी कर रहे युवकों को पकड़ने पहुंची पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनकी दो गाड़ियां जब्त कर ली हैं। इस घटना में पुलिस वाहन ड्राइवर नरेंद्र के पैर में चोट आई है।
सड़क किनारे शराब पार्टी कर रहे थे
बता दे कि स्मार्ट सिटी कॉलोनी क्षेत्र में सात-आठ युवक दो गाड़ियों में सवार होकर सड़क किनारे शराब पार्टी कर रहे थे। गुढ़ागौड़जी पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची तो युवकों ने अपनी गाड़ियां लेकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार पुलिस जीप से टकरा गई, जिससे जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ा
घटना के बाद आरोपी युवक सैनिक कैंटीन होते हुए बलानी जोहड़ी और बाईपास रोड की तरफ भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपियों की कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। दूसरी गाड़ी को भी जब्त कर थाने लाया गया।
गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को अभय कमांड से सूचना मिली थी कि कुछ युवक गाड़ियों में बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस वाहन को जानबूझकर टक्कर मारने जैसी बात सामने नहीं आई है।
पुलिस ने तीन युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। देर शाम तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2163840

