30 खाताधारकों को लौटाए 2.50 करोड़ के गोल्ड क्लेम:पीएनबी बैंक में हुए गोल्ड लोन घोटाले के बाद भुगतान शुरू, 45 अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा
30 खाताधारकों को लौटाए 2.50 करोड़ के गोल्ड क्लेम:पीएनबी बैंक में हुए गोल्ड लोन घोटाले के बाद भुगतान शुरू, 45 अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा
नवलगढ़ : कस्बे के नानसा गेट इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में सामने आए करोड़ों रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के बाद बैंक ने प्रभावित ग्राहकों को राहत देना शुरू कर दिया है। बैंक प्रबंधन ने 30 खाताधारकों के करीब 2.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन क्लेम स्वीकृत कर राशि प्रदान कर दी है। यह वे ग्राहक हैं जिनका सोना बैंक से गायब अथवा चोरी होना सामने आया था।
बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग ने बताया – अन्य 45 खाताधारकों के क्लेम भी जल्द स्वीकृत किए जाएंगे। फिलहाल बैंक संदिग्ध खातों की जांच में जुटा हुआ है। कुछ मामलों में पुलिस की क्लीन चिट मिलने के बाद ही क्लेम का निस्तारण किया जाएगा।
कीमत के साथ 10 प्रतिशत मेकिंग चार्ज भी दिया
मंडल प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि गोल्ड लोन खाताधारकों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बैंक ने ग्राहकों को वर्तमान बाजार भाव के अनुसार सोने की कीमत के साथ 10 प्रतिशत मेकिंग चार्ज भी दिया है। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 90 से 100 ग्राहकों का सोना प्रभावित हुआ था। संदिग्ध खातों और लेनदेन की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने और पुलिस रिपोर्ट आने के बाद शेष मामलों का निपटारा किया जाएगा।
फरवरी में सामने आया था घोटाला
गौरतलब है कि फरवरी 2026 में शाखा में करीब 8.78 करोड़ रुपए के फर्जी गोल्ड लोन घोटाले का खुलासा हुआ था। आरोप है कि तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ ने बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में रखे असली सोने के आभूषण निकालकर उनकी जगह नकली गहने रख दिए थे तथा 214 फर्जी गोल्ड लोन खाते खोलकर करोड़ों रुपए का गबन किया था।
मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा करोड़ों रुपए मूल्य के सोने के आभूषण भी बरामद किए जा चुके हैं। अब बैंक प्रबंधन पूर्व बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ और उसकी तीन संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर बैंक को हुए नुकसान की वसूली की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अब तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैंक से कुल कितना सोना चोरी हुआ तथा कितने आभूषणों पर एक से अधिक बार गोल्ड लोन उठाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2163840

