[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू:प्रवेश की अंतिम तिथि 26 मई, विधायक ने सदन में उठाई थी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू:प्रवेश की अंतिम तिथि 26 मई, विधायक ने सदन में उठाई थी मांग

बबाई गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू:प्रवेश की अंतिम तिथि 26 मई, विधायक ने सदन में उठाई थी मांग

बबाई : राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई में सत्र 2026-27 से विज्ञान संकाय शुरू हो गया है। छात्राओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है।

यह महाविद्यालय वर्ष 2022 में तत्कालीन विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह की अनुशंसा पर बबाई में शुरू किया गया था। अब तक इसमें केवल कला संकाय के विषय उपलब्ध थे। विज्ञान विषयों की पढ़ाई के लिए क्षेत्र की छात्राओं को खेतड़ी, नीमकाथाना या अन्य दूरदराज के स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक और समय संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

वर्तमान विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने छात्राओं की इस समस्या को समझते हुए बबाई कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की मांग विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाई। राज्य सरकार ने उनकी मांग पर इसी सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में विज्ञान संकाय को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस स्वीकृति के बाद अब छात्राओं को जीव विज्ञान (बायो) और गणित विषयों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीशंकर शर्मा ने बताया कि कला संकाय के साथ-साथ विज्ञान संकाय के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्राएं विभाग की समय सारिणी के अनुसार 26 मई, 2026 से पहले ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

Related Articles