चुड़ैला जोहड़ के जंगलों में लगी आग:200 बीघा में फैली, बिजली के तारों से निकली चिंगारी
चुड़ैला जोहड़ के जंगलों में लगी आग:200 बीघा में फैली, बिजली के तारों से निकली चिंगारी
झुंझुनूं : चुड़ैला जोहड़ के जंगलों में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घने जंगल और सूखे पेड़-पौधों के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 100 से 200 बीघा का क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। इस अग्निकांड में जंगल के लगभग 3 से 4 हजार छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉ. राजीव तिलोटिया ने प्रशासन को सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही झुंझुनूं और बिसाऊ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं, भारी संख्या में जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जोहड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइनों में फाल्ट होने के कारण हुआ। तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी सूखी घास पर जा गिरी। जंगल में पेड़ों की अधिकता और तेज हवाओं के चलते आग बढ़ गई। दूर-दूर से आसमान में उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही झुंझुनूं से 2 दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आसपास के गांवों से सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, मिट्टी और पानी के टैंकरों का इंतजाम किया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चारों तरफ से आग को घेरना शुरू किया। किसी भी तरह के दोबारा खतरे को टालने के लिए ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर डटे हुए हैं और मिट्टी-पानी डालकर बची-खुची आग को पूरी तरह शांत करने में लगे हुए हैं।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163963


