डकैती कांड में बड़ी सफलता: वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त, 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
डकैती कांड में बड़ी सफलता: वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त, 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : झुंझुनूं जिले की मुकुंदगढ़ थाना पुलिस ने डकैती प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी लक्ष्य कुमार की निशानदेही पर चरखी दादरी (हरियाणा) से वारदात में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया।
पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2026 की रात भोजासर निवासी रामनिवास के भाई सुरेंद्र और महिपाल जयपुर से फॉर्च्यूनर गाड़ी में गांव लौट रहे थे। घोड़ीवारा कलां स्कूल के पास एक बलेनो कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने फायरिंग कर गाड़ी का शीशा तोड़ा, दोनों का अपहरण कर लिया और उनकी फॉर्च्यूनर लूट ली। इसके बाद परिजनों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
जीपीएस लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित छुड़ाया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकुंदगढ़ पुलिस ने झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़ और लुहारु क्षेत्र में गहन जांच कर अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2163902


