[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा-मंड्रेला रोड़ पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरी:वाहन को बचाने के प्रयास में हुई दुर्घटना, चकनाचूर हुई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा-मंड्रेला रोड़ पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरी:वाहन को बचाने के प्रयास में हुई दुर्घटना, चकनाचूर हुई

चिड़ावा-मंड्रेला रोड़ पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरी:वाहन को बचाने के प्रयास में हुई दुर्घटना, चकनाचूर हुई

चिड़ावा : चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आलमपुरा-बुडानिया के बीच सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार करीब 8 से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी और पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक गजेंद्र पुत्र रामसिंह, निवासी बुडानिया को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना, उन्हें एक निजी वाहन से चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्थिति देखकर चालक का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था। चिड़ावा उपजिला अस्पताल में डॉ. निर्मला और वार्डबॉय कर्मवीर श्योराण ने घायल गजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल, उनका इलाज जारी है।

Related Articles