[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में रोडवेज बसों के ठहराव की समस्या:ग्रामीण बोले- बाईपास की दूरी 3 से 4 किमी, डिपो प्रबंधक से मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में रोडवेज बसों के ठहराव की समस्या:ग्रामीण बोले- बाईपास की दूरी 3 से 4 किमी, डिपो प्रबंधक से मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी

पलसाना में रोडवेज बसों के ठहराव की समस्या:ग्रामीण बोले- बाईपास की दूरी 3 से 4 किमी, डिपो प्रबंधक से मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

पलसाना : पलसाना कस्बे में रोडवेज बसों के ठहराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाईपास से गुजरने वाली अधिकांश बसें सांवलापुरा पुलिया के पास बने बस स्टैंड पर नहीं रुक रही हैं। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

बसों के नियमित ठहराव की मांग

कस्बेवासियों ने इस संबंध में रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पलसाना नगरपालिका क्षेत्र एक बड़ा कस्बा है और आसपास के कई गांवों व ढाणियों का प्रमुख केंद्र भी है। यहां कृषि उपज मंडी, रीको औद्योगिक क्षेत्र, पंचायत समिति, उप तहसील सहित कई सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय संचालित हैं। इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है।

यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बसें सीधे बाईपास से निकल जाती हैं। इसके कारण लोगों को बस पकड़ने के लिए भढ़ाला की ढाणी या अखेपुरा टोल बूथ तक जाना पड़ता है। ये स्थान कस्बे से लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और खर्च दोनों वहन करने पड़ते हैं।

इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और मजदूर वर्ग को हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बसों का ठहराव शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र सिंह शेखावत और भवानी सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

डिपो प्रबंधक ने दिया आश्वासन

सीकर डिपो प्रबंधक दीपक कुमावत ने आश्वासन दिया है कि सांवलापुरा पुलिया के पास बने बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का ठहराव शीघ्र ही शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Related Articles