सरस दूध का ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराया:नीमकाथाना में दो पोल टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित हुई
सरस दूध का ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराया:नीमकाथाना में दो पोल टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित हुई
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के छावनी सड़क मार्ग स्थित पीएचडी कार्यालय के सामने सरस दूध डेयरी का ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो बिजली पोल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए।
बिजली आपूर्ति बाधित हुई
जानकारी के अनुसार सरस दूध का ट्रक नीमकाथाना से पाटन की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीएचडी कार्यालय के सामने ट्रक नियंत्रण हो गया और ट्रक सड़क किनारे लगे दो बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर झूलने लगे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

काई जनहानि नहीं
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग भी अवरुद्ध रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन व पोलों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। फिलहाल बिजली विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163793
