श्रीमाधोपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी कड़बी में लगी आग:ट्रॉली को ट्रैक्टर से किया अलग, बड़ा हादसा टला
श्रीमाधोपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी कड़बी में लगी आग:ट्रॉली को ट्रैक्टर से किया अलग, बड़ा हादसा टला
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के नांगल मोड़ के पास नांगल-रतनपुरा सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर कड़बी के बंडलों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। हालांकि, समय रहते ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर एक बड़ा हादसा टाल दिया गया।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में क्षमता से अधिक कड़बी और पानी के पुल्ले भरे हुए थे। ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से ट्रॉली में भरी कड़बी में अचानक आग लग गई। आग तेजी से कड़बी के बंडलों में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीमाधोपुर से फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाया।
बड़ा हादसा टला
पुलिस ने बताया कि आग लगते ही ट्रॉली को तुरंत ट्रैक्टर से अलग कर दिया गया था, जिससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि से बचा जा सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163805


