रानोली अटल पथ निर्माण पूरा लेकिन नालियां अधूरी:सड़क और दुकानों में भरा पानी, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी चेतावनी
रानोली अटल पथ निर्माण पूरा लेकिन नालियां अधूरी:सड़क और दुकानों में भरा पानी, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी चेतावनी
रानोली : रानोली ग्राम पंचायत में रानोली स्टेशन से पुराने बाजार होते हुए लिपड़ी तक साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से अटल पथ का निर्माण एक साल पहले स्वीकृत हुआ था। ठेकेदार ने सड़क का निर्माण तो पूरा कर दिया है, लेकिन नालियों का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अटल पथ बने हुए एक साल हो गया है, लेकिन नालियां अभी भी अधूरी पड़ी हैं। अटल पथ बनाते समय ठेकेदार ने उस पर मिट्टी डाली थी। बारिश के पानी के साथ यह मिट्टी दोनों ओर बनी नालियों में भर गई, जिससे नालियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं।
मिट्टी व कचरे से जाम है नाली
रानोली निवासी गोपाल ने जानकारी दी कि स्टेन रोड से अस्पताल तक केवल एक तरफ की नाली का निर्माण हुआ है, वह भी आधा-अधूरा। अस्पताल के आगे बाजार से ग्राम पंचायत नदी तक का निर्माण अभी बाकी है। वहीं, सड़क की दूसरी तरफ की नाली का निर्माण पूरी तरह से अधूरा पड़ा है और वह मिट्टी व कचरे से जाम है।
गोपाल ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार ने दो महीने पहले एक तरफ की नाली बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। बारिश के कारण नालियां पहले से ही भरी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी दुकानों और सड़क पर आ जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कुछ स्थानों पर बड़े नाले तो बनाए, लेकिन चैंबर नहीं बनाए। उग्रवादी बालाजी मंदिर के पास एक चैंबर खुला पड़ा है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। दुकानदारों की शिकायत के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदार और अधिकारियों से जल्द से जल्द नालियों का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ, तो वे इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163883

