[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा में भाजपा मंडल की बैठक:संगठन विस्तार व बूथ मैनेजमेंट पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

सांडवा में भाजपा मंडल की बैठक:संगठन विस्तार व बूथ मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

सांडवा में भाजपा मंडल की बैठक:संगठन विस्तार व बूथ मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

सांडवा : सांडवा कस्बे में वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद सोनी के निवास पर भाजपा सांडवा मंडल की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधानसभा विस्तारक महावीर सैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ मैनेजमेंट को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की। सैन ने आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहीनाथ, उपाध्यक्ष शिवशंकर पारीक, नारायण प्रजापत, बजरंग सिंह, गोविंद नाई, हनुमान बेनीवाल और तिलोकनाथ सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles