जयसंगसर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:दो महीने से नहीं मिल रहा पानी, आंदोलन की चेतावनी
जयसंगसर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:दो महीने से नहीं मिल रहा पानी, आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के जयसंगसर गांव में भीषण पेयजल संकट गहरा गया है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को पीएचईडी विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग से तत्काल नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
दो महीने से नहीं मिल रहा नियमित पानी
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 500 से अधिक घरों की आबादी निवास करती है, लेकिन पिछले लगभग दो महीनों से उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुधन भी पानी के अभाव में प्रभावित हो रहा है।
शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं
ग्रामीण केसराराम सिहाग और मगाराम गोदारा ने बताया कि इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी के टैंकरों की मांग पर भी अधिकारी ध्यान नहीं देते, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों तक निजी तौर पर पानी के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं। इससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों को अत्यधिक परेशानी हो रही है।
बड़े आंदोनल की चेतावनी
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में सरदारशहर पीएचईडी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने बताया कि जितनी पानी की आपूर्ति उपलब्ध हो रही है, उसी के आधार पर नियमित वितरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं कोई विशेष परेशानी है, तो उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदर्शन में श्यामलाल सारण, हरिराम, मुखराम सारण, बीरबलराम, केसराराम सिहाग, मगाराम गोदारा, शिवकुमार सिहाग, हरलाल देहडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163976


