[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा:नाला जाम होने से राहगीर परेशान, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा:नाला जाम होने से राहगीर परेशान, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर में मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा:नाला जाम होने से राहगीर परेशान, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड के पीछे गिनाणी चैम्बर के पास मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। नाले के अवरुद्ध होने के कारण सड़क पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारी अशोक कुमार सत्यनारायण ने बताया कि इस समस्या के संबंध में नगर परिषद प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लगातार गंदा पानी जमा रहने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

इस संबंध में सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि उन्हें अभी इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर परिषद की टीम मौके पर भेजकर अवरुद्ध नाले को ठीक करवाया जाएगा, जिससे समस्या का समाधान हो सकेगा।

Related Articles